Showing posts with label Daily News. Show all posts
Showing posts with label Daily News. Show all posts

Friday, March 18, 2016

News Headlines - 19 Mar 2016

1. The Reserve Bank signed a SAARC currency swap agreement with the Royal Monetary Authority of Bhutan (RMBA). Under the arrangement, RMBA can make withdrawals of US dollar, euro and rupee in multiple tranches of up to a maximum of USD 100 million or its equivalent.

रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भूटान की रॉयल मॉनिटरी अथॉरिटी (आरएमएबी) के साथ सार्क मुद्रा अदला-बदली समझौते पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के बाद भूटानी अथॉरिटी किस्तों में 10 करोड़ डॉलर तक डॉलर, यूरो या रुपया निकाल सकती है।

2. North Korea launched a new medium range ballistic missile into the east sea. North Korea launched medium range Rodong missile which flew some 800 km before falling into the sea.

उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर मध्यम श्रेणी के एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया ने मध्यम श्रेणी के रोदोंग मिसाइल का परीक्षण किया गया जो करीब 800 किलोमीटर दूर तक जाने में सफल रहा।

3. Union Minister of State (Independent Charge) for Development of North Eastern Region (DoNER), MoS PMO, Personnel, Public Grievances, Pensions, Atomic Energy and Space, Dr Jitendra Singh formally launched the new portal of community radio network during the inaugural session of one-day seminar organized by “Federation of Community Radio Stations”.

केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने ‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन संघ’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र के दौरान सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के नए पोर्टल की औपचारिक शुरुआत की।

4. Brazillian President Dilma Rousseff appointed Brazil's former president Luiz Inacio Lula da Silva as chief of staff.

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनाकियो लुला डी सिल्वा को राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ के मंत्रिमंडल में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में शामिल किया गया है।

5. An Indian-American software executive, investor and philanthropist Madhavan Rangaswami was felicitated in the US with the inaugural Asians in America Award in recognition of his efforts to strengthen Indo-US ties.

भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेयर कार्यकारी, निवेशक और समाजसेवक माधवन रंगास्वामी को अमेरिका में पहले एशियाई अमेरिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने के लिए किए गए उनके प्रयासों के मद्देनजर दिया गया है।

6. Singapore's Changi Airport has been voted the World's Best Airport for the fourth year in a row. This is the seventh time that Changi Airport has picked up this title at the World Airport Awards 2016.

सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे को 2016 में लगातार चौथी बार विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है। वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड-2016 में चांगी हवाईअड्डे को सातवीं बार सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डे के रूप में चुना गया है।

7. Prime Minister Narendra Modi inaugurated the World Sufi Forum in New Delhi. The Forum has been convened by the All India Ulama and Mashaikh Board, to discuss the role of Sufism in countering rising global terror.

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में विश्व सूफी मंच का उद्घाटन किया। इस मंच का आयोजन ऑल इं‍डिया उलेमा एंड मशाइख बोर्ड द्वारा बढ़ते वैश्विक आतंकवाद से निपटने में सूफीवाद की भूमिका पर विचार-विमर्श करने के लिए किया गया है।

8. Indian Railways and Indian Space Research Organisation (ISRO) Signed a Memorandum of Understanding (MoU) regarding Effective Use of Space Technology and Remote Sensing.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय रेलवे ने स्पेस टेक्नोलॉजी और रिमोट सेंसिस के बेहतर उपयोग के लिए समझोते पर हस्ताक्षर किए।

9. The largest nuclear security centre in the Asia-Pacific region, which was financed by China and the US, started operations.

एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़े परमाणु सुरक्षा केंद्र का शुक्रवार को संचालन शुरू हो गया। इस केंद्र को चीन और अमेरिका से वित्तीय सहायता मिली है।

10. Mahindra & Mahindra Financial Services Ltd (Mahindra Finance) announced the appointment of Dhananjay Mungale, Independent Director, as the Chairman and Ramesh Iyer, Managing Director, as the Vice-Chairman of the Board of Directors of the company.

महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशल सर्विसेज लिमिटेड ने श्री धनंजय मुंगाले को अध्यक्ष तथा श्री रमेश अय्यर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

News Headlines - 17 Mar 2016

1. India ranked 118th out of 156 countries in a global list of the happiest nations, down one slot from last year on the index and coming behind China, Pakistan and Bangladesh. Denmark is on the top spot in this list. This list is published by the Sustainable Development Solutions Network (SDSN), a global initiative for the United Nations.

खुश राष्ट्रों की 156 देशों की सूची में पिछले साल के मुकाबले और एक स्थान नीचे खिसकर भारत 118वें स्थान पर चला गया है। इस सूची में वह चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे चला गया है। डेनमार्क इस सूची में शीर्ष स्थान पर है। यह सूची संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक पहल सतत विकास समाधान नेटवर्क (एसडीएसएन ) द्वारा प्रकाशित की गयी है।

2. Times Magazine said that Prime Minister Narendra Modi is among ‘The 30 Most Influential People on the Internet’ for the second year in a row in this year’s unranked list. The list includes US presidential hopeful Donald Trump, TV star Kim Kardashian and her husband Kayne West, author J K Rowling, former Olympic athlete Caitlyn Jenner and soccer star Cristiano Ronaldo.

‘टाइम’पत्रिका ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे वर्ष गैर सूचीबद्ध सूची (अनरैन्क्ड लिस्ट) में ‘इंटरनेट पर सर्वाधिक प्रभावी 30 लोगों’ में शामिल है।इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प, टीवी स्टार किम कारदाशियां एवं उनके पति कान्ये वेस्ट, लेखिका जे के रॉलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटलिन जेनर और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल हैं।

3. Public sector lender SBI has tie-up with taxi-aggregator Uber to provide instant vehicle finance to 'driver-partners' on the latter's platform. The scheme would encourage skilled drivers to overcome liquidity crunch and excess documentation requirements to become an entrepreneur.

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वाहनों के लिए शीघ्र ऋण देने को टैक्सी एप सेवा प्रदाता उबर से करार किया है। इस करार के तहत उबर के ड्राइवर भागीदारों को कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऋण इनबिल्ट डिजिटल पेशकश के जरिये सिर्फ एक दिन में मंजूर कर लिया जाएगा।

4. Second largest Private Sector HDFC Bank has launched SmartUp Banking Service, a dedicated solution for startups, to fulfill all their banking needs. This service has been launched in association with Zone Startups India (ZSI).

प्राइवेट सेक्‍टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने स्‍टार्टअप शुरू करने वाले आंत्रप्रेन्‍योर की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए स्‍मार्टअप बैंकिंग सर्विस लॉन्‍च किया है। बैंक ने यह सर्विस जोन सटार्टअप इंडिया के साथ मिलकर लॉन्‍च किया है।

5. Oxford University Professor Sir Andrew Wiles has been awarded the Abel Prize by the Norwegian Academy of Science and Letters for solving a three-century-old mathematical mystery.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सर एंड्रयू विल्स को तीन सदी पुराने गणितीय रहस्य को सुलझाने के लिए नार्वे एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स की तरफ से एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

6. IRCTC and Pawan Hans have joined hands under an agreement that would allow flyers to book tickets through IRCTC website.

आईआरसीटीसी व पवन हंस ने हेलीकॉप्टर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है। इसके तहत पवन हंस की हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

7. Tata Consultancy Services, India's largest IT service company announced that it has launched a peer-to-peer lending solution 'Vipps' in Norway for its client DNB, the largest financial services group in that country.

सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने नॉर्वे में वहां की सबसे बड़ी वित्त सेवा प्रदाता कंपनी (डीएनबी) के साथ मिलकर मोबाइल भुगतान समाधान 'विप्स' को सफलतापूर्वक लांच करने की घोषणा की है।

8. The Indonesian Ministry of Transportation and an Indonesia-China joint venture firm for the Jakarta-Bandung high speed railway signed a concession agreement.

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय और जकार्ता-बांडुंग हाईस्पीड रेलवे परियोजना के लिए इंडोनेशिया-चीन संयुक्त उपक्रम (जेवी) के बीच एक रियायती समझौता हुआ।

9. India Signs USD 35 Million Loan Agreements with the World Bank for Madhya Pradesh Citizen Access to Responsive Services Project.

भारत ने मध्य प्रदेश की उत्तरदायी सेवा परियोजना में नागरिक पहुँच के लिए वर्ल्ड बैंक के साथ 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझोते पर हस्ताक्षर किए।

10. Prime Minister KP Sharma Oli inaugurated the South Asian Association for Regional Cooperation (SAARC) minister level meet at Pokhara.

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने पोखरा में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) देशों के विदेश मंत्री स्तर की बैठक का उद्घाटन किया।

Wednesday, March 16, 2016

News Headlines - 16 Mar 2016

1. Myanmar's parliament elected U Htin Kyaw of the ruling National League for Democracy (NLD) party as the new president, the first civilian to lead the country after over 50 years of military rule.

म्यांमार की संसद ने सत्तारूढ़ नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी (एनएलडी) के उम्मीदवार यू हटिन क्याव को देश का नया राष्ट्रपति चुना। वह देश में 50 साल तक सैन्य शासन रहने के बाद देश का नेतृत्व करने वाले प्रथम नागरिक हैं।

2. Cuban and U.S. telecom firms have signed an agreement to establish direct international voice traffic, basically in incoming and outgoing calls.

क्यूबा और अमेरिका की दूरसंचार कंपनियों ने सीधी अंतर्राष्ट्रीय बातचीत के लिए एक समझौता किया है। यह समझौता मुख्य रूप से इनकमिग और आउटगोइंग कॉल में किया गया है।

3. After its first woman president and speaker, Nepal is set to have its first woman chief justice. Sushila Karki will be the first woman chief justice of Nepal.

राष्ट्रपति और स्पीकर के पदों पर महिलाओं को चुनने के बाद नेपाल में अब एक महिला को सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया जा रहा है। सुशीला कर्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी।

4. Wipro Limited, a leading IT company has appointed technologist and venture capitalist Patrick J. Ennis as an independent director to its board.

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख घरेलू कंपनी विप्रो लिमिटेड ने तकनीकी विशेषज्ञ एवं वेंचर निवेशक पैट्रिक जे. एनिस को अपने निदेशक मंडल में शामिल किया है।

5. Corporate giants like RIL, Vedanta, Mahindra & Mahindra, Tata Motors, and Wipro are among the top 10 companies which have emerged as India's most sustainable firms. Besides, there are ITC, Tata Power, Tata Chemicals, Hindustan Zinc and ACC, the CII-ITC Centre of Excellence for Sustainable Development survey said.

देश में पर्यावरण, सामाजिक विकास और पारदर्शी संचालन व्यवस्था की दृष्टि से शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, वेदांता, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स तथा विप्रो शामिल हैं। सीआईआई-आईटीसी सेंटर आफ एक्सीलेंस फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट के सर्वे के मुताबिक इसके अलावा आईटीसी, टाटा पावर, टाटा केमिकल्स, हिंदुस्तान जिंक तथा एसीसी भी इस सूची में शामिल हैं।

6. Bangladesh Reserve Bank Governor Atiur Rahman has resigned following a $ 80 million cyber theft from the Bank's Reserve Fund Account at the Federal Reserve Bank of New York.

बैंक के फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क के खाते से आठ करोड़ दस लाख डॉलर की साइबर चोरी का शिकार हुए बंगलादेश के सेन्ट्रल बैंक के गवर्नर अतिउर रहमान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

7. An Indian-origin Sikh Amar Singh has become the Police Commissioner of Malaysia's capital Kuala Lumpur, the first Sikh to achieve the top police post in the Muslim-majority country. He will succeed Tajuddin Mohamed.

भारतीय मूल के एक सिख अमर सिंह को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया हैं। वह मलेशिया के पहले सिख पुलिस प्रमुख हैं। उन्होंने ताजुद्दीन मोहम्मद का स्थान लिया।

8. The Ministry of Tourism, Government of India signed a Memorandum of Understanding (MOU) with the Ecotourism Society of India (ESOI) to take its commitments to Responsible and Sustainable tourism to the next level.

जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन को अगले स्तर तक ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता के मद्देनजर पर्यटन मंत्रालय ने भारत की ईको-टूरिज्म सोसाइटी (ईएसओआई) के साथ एक समझौता-दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

9. Customers with Post Office savings can now operate their accounts from 20,106 branches as they have been connected with core banking facility.

देशभर में 20,106 डाकघरों को कोर बैंकिंग सुविधा (सीबीएस) से आपस में कनैक्ट कर दिया गया है। इससे डाकघरों के खाताधारक किसी भी डाकघर से अपने खाते में लेनदेन कर सकते हैं।

10. India's Gujarat State Fertilizers and Chemicals Ltd have agreed to guarantee payments to finance the first phase of Karnalyte Resources Inc's Canadian potash mine project.

गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (जीएसएफसी) ने कनाडा की कंपनी कार्नेलाइट रिसोर्सेज (केआरएन) के साथ 'विनियार्ड पोटाश परियोजना-1 के लिए ऋण की व्यवस्था करने में मदद के लिए एक सैद्धांतिक समझौता किया।

Daily Quiz - 14 Mar 2016

1. Agni 1 the indigenously built nuclear-capable intermediate range missile with a range in between _______ was test-fired by India on 14 March 2016.

[a] 700 and 1250 km
[b] 700 and 1000 km
[c] 700 and 1200 km
[d] 700 and 1100 km
[e] 700 and 1150 km


2. NDA government has brought down the time taken for obtaining environmental clearance “Green Nod” for projects to _______, from the 600 days

[a] 200 days
[b] 250 days
[c] 275 days
[d] 190 days
[e] 365 days


3. How many villages have been electrified across the country during last week under Deen Dayal Upadhyaya Gram Jyoti Yojna?

[a] 357
[b] 323
[c] 159
[d] 486
[e] 579


4. The International Children’s Film Festival for the North East Region named “The Golden Elephant” began in

[a] Goa
[b] Gangtok
[c] Ladakh
[d] Hyderabad
[e] Jaipur


5. Farakka Power Plant shuts down five units recently.It is located in which state?

[a] Mizoram
[b] Sikkim
[c] West Bengal
[d] Chandigarh
[e] Meghalaya


6. Which country has banned the recruitment of new foreign workers after widespread criticism of its decision to bring in 1.5 million Bangladeshis?

[a] China
[b] Malaysia
[c] South Korea
[d] North Korea
[e] Canada


7. Hanan Al Hroub won the one million dollar Global Teacher Prize for the year 2016. He belongs to

[a] Palestine
[b] Jordan
[c] Israel
[d] Turkey
[e] Ukraine


8. Anil Wadhwa, Ambassador of India to Italy, has been concurrently accredited as the next Ambassador of India to

[a] Florence
[b] Bologna
[c] Slovenia
[d] Republic of San Marino
[e] None of the above


9. Which team won the Santosh Trophy National Football Championships title?

[a] Madhya Pradesh
[b] Bihar
[c] Maharashtra
[d] West Bengal
[e] Andhra Pradesh


10. Which private bank said it has tied up with marquee sports car maker Ferrari to launch co-branded credit card?

[a] Yes Bank
[b] HDFC Bank
[c] Kotak Mahindra Bank
[d] ING Vysya Bank
[e] ICICI Bank


Monday, March 14, 2016

News Headlines - 15 Mar 2016

1. India successfully test-fired nuclear-capable Agni-I ballistic missile from a test range off Odisha coast. This missile is capable of hitting a target 700 kms away.

भारत ने ओडिशा तट से दूर एक द्वीप से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि- I बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 700 किमी दूर स्थित लक्ष्य को निशाना बना सकती है।

2. Noted Indian scholar and plant physiologist H Deep Saini has been appointed the next Vice Chancellor of the prestigious University of Canberra.

प्रख्यात भारतीय विद्वान और पादप विज्ञानी एच दीप सैनी को ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित कैनबरा यूनिवर्सिटी का अगला कुलपति नियुक्त किया गया है।

3. Moody's Investors Service has assigned a Baa3 rating to ICICI Bank Limited's (ICICI, Baa3, and Positive) proposed USD denominated senior unsecured notes.

अंतर्राष्ट्रीय साख निर्धारक एजेंसी मूडीज ने निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के अमेरिकी डॉलर में जारी होने वाले सीनियर अनसिक्योर्ड नोट को बीएए3 रेटिंग दी है।

4. Non-banking finance company (NBFC) Altico Capital announced the appointment of ex-HSBC India chief Naina Lal Kidwai as an independent non-executive director on its Board.

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एल्टिको कैपिटल ने एचएसबीसी इंडिया की पूर्व प्रमुख नैना लाल किदवई को स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक बनाया।

5. Rohit Sharma won the prestigious Maruti Suzuki ESPN Cricinfo award for the third year in a row with recently-retired Black Caps legend Brendon McCullum winning the newly constituted 'Captain of the Year' award. The awards were given for standout performances across three formats for the year 2015.

रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे साल मारूति सुजुकी ईएसपीएन क्रिकइन्फो पुरस्कार जीता है जबकि क्रिकेट को अलविदा कह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नया पुरस्कार जीता। ये पुरस्कार 2015 में तीनों प्रारूपों में उम्दा प्रदर्शन के लिए दिए गए।

6. Sports Brand Pure Play has appointed Suresh Raina as its brand ambassador. Raina will be the face of the brand’s upcoming Spring Summer16 advertising campaign.

खेल उत्पादों की व्यापक रेंज प्रस्तुत करने वाली कंपनी प्योर प्ले ने क्रिकेटर सुरेश रैना को अपना ब्रांड अम्बैसडर बनाया है। रैना कंपनी के स्प्रिंग समर 16 एडवरटाइजिंग अभियान का नया चेहरा होंगे।

7. Government allows women to be combat officers in all five Central Armed Police Forces. The Union Home Ministry recently published new rules allowing women to apply as direct-entry officers in border guarding force ITBP.

सरकार ने सभी पांच अर्धसैनिक बलों में लड़ाकू भूमिका में महिलाओं की नियुक्ति को मंजूरी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में नये नियम जारी किये थे जिनमें महिलाओं को आईटीबीपी में सीधे प्रवेश के तौर पर अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन की अनुमति दी गयी थी।

8. A Palestinian primary school teacher, Hanan Al Hroub won one million dollar Global Teacher Prize in a function at Dubai. She was awarded for her outstanding contribution to the profession.

फिलीस्तीन की शिक्षक हनान अल हरूब ने दुबई में आयोजित समारोह में एक मिलियन डॉलर वाली इनामी राशि वाला ग्लोबल टीचर अवार्ड जीता। उन्हें यह पुरस्कार शिक्षण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया।

9. India's wholesale prices fell for the 16th straight month in February, with the Wholesale Price Index (WPI)-based inflation declining to 0.91%.

थोक मूल्य मुद्रास्फीति (महंगाई दर) लगातार 16वें महीने शून्य से नीचे रही और खाद्य उत्पादों विशेष तौर पर सब्जियों और दालों के सस्ते होने से यह फरवरी माह में शन्यू से 0.91% नीचे रही।

10. Former World Champion Lin Dan and Nozomi Okhura of Japan respectively won the men and women titles of All England Badminton Championship.

पूर्व विश्व चैंपियन चीन के लिन डैन और जापान की नोजोमी ओकुहारा ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के एकल खिताब अपने नाम कर लिए।

11. Country's largest private sector lender ICICI Bank tied up with marquee sports car maker Ferrari to launch co-branded credit card.

देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए स्पोट्र्स कार कंपनी फेरारी से गठजोड़ किया।

News Headlines - 14 Mar 2016

1. President Pranab Mukherjee honored 30 scholars in different languages for their contribution. He awarded Certificates of Honour to eminent scholars and the Maharishi Badrayan Vyas Samman for the year 2015.

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने विभिन्न भाषाओं के देश-विदेश के 30 विद्वानों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने इन विद्वानों को वर्ष 2015 के राष्ट्रपति पुरस्कार तथा महर्षि बादरायण व्यास सम्मान प्रदान किए।

2. The Union Finance Minister Shri Arun Jaitley and Ms. Christine Lagarde, Managing Director, International Monetary Fund (IMF) signed a Memorandum of Understanding to establish South Asia Regional Training and Technical Assistance Center in New Delhi.

आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लगार्ड एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नई दिल्ली में साउथ एशिया रीजनल ट्रेनिंग एंड टेक्निकल असिस्टेंस सेंटर स्थापित करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

3. Mr Vishvas Vidu has been appointed as next High Commissioner of India to Fiji. Vidu is presently Deputy Chief of Mission in Indian embassy in Cairo.

श्री विश्वास विदु को फिजी में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। विदु वर्तमान में काहिरा में भारतीय दूतावास मिशन के उप प्रमुख है।

4. The Indian government has announced that it will invest INR 69,575 crore (£7.3 billion) to increase its investment quota in the International Monetary Fund (IMF), making India one of the top ten largest members of the Fund. With the implementation of the long-pending quota reforms India, Brazil, China and Russia — would be, for the first time, among the 10 largest members of IMF.

इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (आईएमएफ) में भारत का कोटा बढ़ाने के लिए सरकार 69,575 करोड़ रुपए का योगदान करने जा रही है। इसके साथ ही भारत आईएमएफ के 10 शीर्ष सदस्‍यों में शामिल हो जाएगा। नए सुधारों की वजह से भारत, ब्राजील, चीन और रूस पहली बार आईएमएफ के सबसे बड़े सदस्‍यों के रूप में शामिल हो जाएंगे।

5. In exercise of the powers conferred by clause (1) of article 224 of the Constitution of India, the President appointed Shri Songkhupchung Serto, to be an Additional Judge of the Manipur High Court for a period of two years.

भारत के संविधान के अनुच्‍छेद 224 के उपखंड (1) द्वारा प्रदत्‍त अधिकारों का उपयोग करते हुए राष्‍ट्रपति ने श्री सांगखुपचुंग सर्तो को दो वर्षों की अवधि के लिए मणिपुर हाई कोर्ट के अतिरिक्‍त न्‍यायाधीश के पद पर नियुक्‍त किया है।

6. Tamil film and TV serial actor R Selvakumar died. He was 59.

तमिल फिल्म व टीवी कलाकार सेल्वाकुमार का निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे।

7. India and the US have launched the Fulbright-Kalam Climate Fellowship, in a new initiative to advance bilateral cooperation on climate change that will enable Indian research scholars to work with American institutions in the field.

भारत और अमेरिका ने जलवायु परिवर्तन पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल करते हुए फुलब्राइट-कलाम जलवायु फैलोशिप की शुरआत की है। यह फैलोशिप जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारतीय शोधार्थियों को अमेरिकी संस्थानों में काम करने का अवसर मुहैया कराएगी।

8. South Korea and the US carried out their largest-ever landing drill in the port city of Pohang.

दक्षिण कोरिया व अमेरिका ने पोहांग में समुद्र के किनारे अब तक का सबसे बड़ा सैन्याभ्यास किया।

9. Public sector lender Andhra Bank announced its tie-up with mobile payment app Chillr, to allow its customers transfer money to any contact on their phonebook instantly.

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक,आंध्र बैंक ने मोबाइल भुगतान एप्लिकेशन 'चिल्लर' के साथ अपने समझोते की घोषणा की जिसके अंतर्गत आंध्र बैंक के ग्राहक फोनबूक के किसी भी कांटेक्ट को तत्काल पैसों का भुगतान कर सकेंगे ।

Friday, March 11, 2016

News Headlines - 12 Mar 2016

1. Egyptian former foreign minister Ahmed Abul-Gheit was appointed as the new secretary general of the Arab League. According to Article 12 of the Arab League Pact, the secretary general is to be appointed upon the vote of two-thirds of the member states. Currently it has 21 members.

मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री अहमद अबुल-गेइत अरब लीग के नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति महासचिव के पद पर हुई है।अरब लीग पैक्ट के अनुच्छेद 12 के अनुसार, अरब लीग के महासचिव की नियुक्ति सदस्य देशों के दो-तिहाई मतों से होती है। फिलहाल इसके सदस्यों की संख्या 21 है।

2. Union Government appointed former Supreme Court judge Justice Balbir Singh Chauhan as the chairperson of the 21st Law Commission. At present, Justice Chauhan is heading the Cauvery River Water Disputes Tribunal.

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान को 21वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। फ़िलहाल न्यायाधीश चौहान कावेरी नदी जल विवाद न्यायाधिकरण की अध्यक्षता कर रहे हैं।

3. The Minister of Road Transport & Highways and Shipping Shri Nitin Gadkari launched the Highway Advisory System (HAS) as a pilot project on the Delhi-Jaipur Highway, NH-8, in New Delhi. HAS is a free-to-air information distribution system that uses radio to make the travelling experience on National Highways safer, faster and hassle-free.

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा की दिशा में एक पहल के तहत दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर एक पायलट परियोजना के रूप में राजमार्ग परामर्श प्रणाली (एचएएस) की शुरुआत की। एचएएस एक फ्री-टू-एयर जानकारी वितरण प्रणाली है जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा अनुभव को सुरक्षित, तेज और बाधा मुक्त बनाए जाने के लिए रेडियो में इस्तेमाल की जाती है।

4. Indian Railways signed Locomotives Export Contract with Myanmar Railways.

भारत और म्‍यामांर रेलवे ने रेल डीजल इंजन समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

5. The Union Cabinet chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi has given its approval for the amendment to the Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 (MMDR Act, 1957). The amendment will allow transfer of captive mining leases not granted through auction.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (एमएमडीआर अधिनियम, 1957) में संशोधन को अपनी स्‍वीकृति दे दी है। इस संशोधन के तहत कैप्टिव माइनिंग वाले उन पट्टों का हस्‍तांतरण करने की इजाजत दी गई है, जिन्‍हें नीलामी के जरिये मंजूरी नहीं दी गई है।

6. ISRO's sixth navigation satellite IRNSS-1F was successfully launched onboard PSLV C32 from the spaceport.

इसरो के छठे दिशा सूचक उपग्रह आईआरएनएसएस-1 एफ का पीएसएलवी सी 32 के जरिए सफल प्रक्षेपण किया गया।

7. The International Association of Athletics Federations (IAAF) said that Finland's Tampere will host 2018 U-20 World Atheletics Championship.

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने कहा कि फिनलैंड का टेम्पेरे शहर 2018 अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा।

8. Tata Consultancy Services (TCS) has been named as a top employer in the United States (US) for a second consecutive year by the Top Employers Institute, an employer certification agency.TCS was recognised as an exceptional performer across nine categories - Talent strategy, Workforce planning, Onboarding, Learning and development, Performance management, Leadership development, Career and succession management, Compensation and benefits and Culture.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को नियोक्ता प्रमाणन एजेंसी टॉप इंप्लायर्स इंस्टीट्यूट ने लगातार दूसरे साल शीर्ष नियोक्ता घोषित किया है। टीसीएस को सभी नौ श्रेणियों- प्रतिभा रणनीति, कार्यबल नियोजन, कर्मचारियों को जोड़े रखना, शिक्षण एवं विकास, प्रदर्शन प्रबंधन, नेतृत्व विकास, कॅरियर तथा उत्तराधिकार प्रबंधन, मुआवजा तथा लाभ एवं संस्कृति में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले के रूप में मान्यता दी गयी है।

News Headlines - 11 Mar 2016

1. Sir Dominic Asquith will be the new British High Commissioner in India. He will replace Sir James Bevan.

सर डोमिनिक एस्क्विथ भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त होंगे। वह सर जेम्स बेवन का स्थान लेंगे।

2. Shri Bandaru Dattatreya, the Minister of State(IC) for Labour & Employment launched the Common Registration Facility on e-biz Portal, integration of the Annual Return under Mines Act 1952 and common ECR for EPFO/ESIC with the ShramSuvidha Portal.

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री बंडारु दत्‍तात्रेय ने आम पंजीकरण सुविधा वाले ई-बिज पोर्टल का शुभारंभ किया। यह श्रम सुविधा पोर्टल है जो ईपीएफओ/ ईएसआईसी के लिए साझा ईसीआर (इलेक्‍ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न)/ ईएसआईसी (कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम) होगा और इसे खान अधिनियम 1952 के वार्षिक वापसी को एकीकृत करने के लिए शुरू किया गया है।

3. Largest Private sector ICICI Bank has signed an MoU with National Housing Bank (NHB) to facilitate the credit-linked subsidy to the eligible home loan borrowers under the ‘Pradhan Mantri Awas Yojana’.

प्राइवेट सेक्‍टर के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया है। यह एमओयू प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर लेने वाले होम बायर्स को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्‍कीम के तहत होम लोन देने के लिए किया गया है।

4. The Government has signed ‘Raptor MoU’ - a Memorandum of Understanding (MoU) on conservation of birds of prey in Africa and Eurasia. The ‘Raptor MoU’ extends its coverage to 76 species of birds of prey, out of which 46 species, including vultures, falcons, eagles, owls, hawks, kites, harriers, etc. also occur in India.

सरकार ने अफ्रीका तथा यूरेशिया की शिकारी पक्षियों के संरक्षण के लिए शिकारी पक्षी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। शिकारी पक्षियों में 76 प्रकार के पक्षी आते हैं। इनमें गिद्ध, बाज, चील, उल्लू और आक्रमक बाज सहित 46 प्रजातियां भारत में पाई जाती है।

5. North Korea fired two short-range ballistic missiles on the eastern coast of Wonsan town. These missiles flew about 500 km.

उत्तर कोरिया ने वोनसान शहर के पूर्वी तट से कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। इन मिसाइलों ने लगभग पाच सौ किलोमीटर की दूरी तय की।

6. Hyundai Motor India Ltd (HMIL) has entered into a four-year partnership with the Board of Control for Cricket in India (BCCI) as an associate sponsor for all international matches at home.

ह्युंडई इंडिया मोटर लिमिटेड ने भारत में होने वाले अपने सभी मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ चार साल का करार किया।

7. Eight time Grammy Award-winning Brazilian percussionist, Nana Vasconcelos, died in Recife, Brazil. He was 71.

ब्राज़ील के निवासी एवं आठ बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता नाना वास्कोनसेलोस का ब्राज़ील स्थित रेसीफ में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।

8. Nepal officially became the 34th member of the Asia Cooperation Dialogue (ACD).

नेपाल आधिकारिक तौर पर एशिया सहयोग वार्ता (एसीडी) का 34 वां सदस्य बन गया है।

9. Singapore has been ranked the world's most expensive city to live in.Hong Kong has moved up in the ranking to the second place with Zurich in Switzerland. According to the Economist Intelligence Unit's (EIU) latest report on worldwide cost of living, Singapore had the highest score of 116 while Zurich and Hong Kong had a score of 114.

सिंगापुर दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर के साथ हॉन्गकांग दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर को सर्वाधिक 116 अंक मिले, जबकि ज्यूरिख व हॉन्गकांग को 114 अंक मिले।

10. The Cabinet approved a Rs. 8,000 crore scheme to provide cooking gas (LPG) connections free of cost to women members of poor households.

मंत्रिमंडल ने गरीब परिवार की महिला सदस्यों को मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन मुहैया कराने के लिए 8,000 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी।

11. India and International Monetary Fund signed a Memorandum of Understanding for setting up of South Asia Regional Training and Technical Assistance Center in India by the International Monetary Fund.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारत में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता केंद्र की स्थापना के लिए भारत और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Thursday, March 10, 2016

News Headlines - 10 Mar 2016

1. The fourth edition of the joint exercise between India and Indonesia will be conducted for 13 days from 10 to 23 March 16 at Magelang, Indonesia. Indo-Indonesia Joint Training Exercise GARUDA SHAKTI is conducted as part of military diplomacy between Indian and Indonesian Army alternatively in India and Indonesia respectively.

भारत और इंडोनेशिया के बीच 13 दिन तक चलने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के इस चौथे संस्करण का आयोजन इंडोनेशिया के मेगेलांग में 10 से 23 मार्च, 2016 के बीच किया जाएगा। भारत और इंडोनेशिया के बीच सैन्य कूटनीति के एक हिस्से के तौर पर बारी-बारी से संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास गरूड़ शक्ति का आयोजन किया जाता है।

2. The President of India, Shri Pranab Mukherjee conferred the ‘Nari Shakti Puraskar-2015’.The awards are given every year by the Ministry of Women & Child Development to institutions and individuals who have made exceptional contribution towards empowerment of women.

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने नारी शक्‍ति पुरस्‍कार-2015 प्रदान किए। ये पुरस्‍कार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रतिवर्ष महिला सशक्‍तिकरण के क्षेत्र में शानदार योगदान करने वाले संस्‍थानों और व्‍यक्‍तियों को देता है।

3. Indian Railways appoints Ernst Young as consultant to tap advertising potential of stations and trains.

स्‍टेशनों और रेलगाडि़यों के जरिये विज्ञापन क्षमता के दोहन के लिए भारतीय रेलवे ने अर्नेस्‍ट एंड यंग को सलाहकार नियुक्‍त किया।

4. Parliament has passed the Bureau of Indian Standards Bill 2015, with the Rajya Sabha. The Bill extends the ambit of the Bureau of Indian Standards (BIS) to include services, processes and products while ensuring production of world class goods it will also proposes to make BIS a national standards body.

लोकसभा ने भारतीय मानक ब्‍यूरो-बीआईएस विधेयक-2015 पारित किया और राज्‍यसभा ने भी इसका अनुमोदन कर दिया है। इस विधेयक में सेवाओं, प्रक्रियाओं और उत्‍पादों को शामिल करते हुए भारतीय मानक ब्‍यूरो के दायरे का विस्‍तार किया गया है।

5. Dr. Mahesh Sharma, the Minister for State (I/C) for Culture and Tourism and Minister of State for Civil Aviation released a book entitled “The Culture Heritage of Trans Himalayas-Kinnaur” authored by IAS (retd.) Shri P.S. Nagi Loktus.

संस्‍कृति एवं पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने आईएएस (सेवानिवृत्त) श्री पी.एस. नेगी लोक्‍टस द्वारा लिखी गई पुस्‍तक ‘द कल्‍चर हेरिटेज ऑफ ट्रांस हिमालयाज- किन्‍नौर’ का विमोचन किया।

6. Iran's Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) successfully test-fired two ballistic missiles in line with the country's defence doctrine.

ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स' (आईआरजीसी) ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। इन मिसाइलों का परीक्षण देश की रक्षा नीति के तहत किया गया।

7. Sun Pharmaceutical Industries has appointed Indian cricket team captain MS Dhoni as the brand ambassador for its brand, Revital H.

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी को रीवाइटल एच के नए ब्रांड अंबेसडर के तौर पर अनुबंधित किया है।

8. State-run telecom services provider Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) has signed an agreement with DTH operator Tata Sky to offer video-on-demand.

दूरसंचार सेवाएँ देने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने उपभोक्ताओं को वीडियो-ऑन-डिमांड सेवा उपलब्ध कराने के लिए डीटीएच सेवा प्रदाता कंपनी टाटा स्काई के साथ करार किया है।

Wednesday, March 9, 2016

News Headlines - 09 Mar 2016

1. Fitch Ratings lowered India's economic growth forecast for the financial year 2016-17 to 7.7 per cent, but maintained the GDP projection for current fiscal at 7.5 per cent.

फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया है। हालांकि चालू फाइनेंशियल ईयर के लिए 7.5 फीसदी की ग्रोथ के अनुमान को बरकरार रखा है।

2. The Minister of Women and Child Development, Smt Maneka Sanjay Gandhi launched “Mahila e-Haat”, an online marketing platform for women. Mahila e-Haat is a unique online platform where participants can display their products. It is an initiative for women across the country as a part of ‘Digital India’ and ‘Stand Up India’ initiatives of Prime Minister, Shri Narendra Modi.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ग्रामीण महिला कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म 'महिला-ई-हाट' का लोकार्पण किया।'महिला-ई-हाट' एक अद्वितीय ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहां महिला कारोबारी और कलाकार कुछ भी बेच सकती हैं। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'मेक इन इंडिया' को डिजिटल तकनीक के माध्यम से बढावा देना है।

3. Three-time Prime Minister and Nepali Congress senior leader Sher Bahadur Deuba has been elected as the new president of the country's largest Democratic Party.

तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउबा को देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक दल नेपाली कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना गया।

4. The Reserve Bank of India will share FDI-related information with country's intelligence agencies IB and RAW to check black money from entering the country.

देश में कालाधन आने से रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) संबंधी सूचनाएं देश की खुफिया एजेसियों, आईबी और रॉ के साथ साझा करेगा।

5. Iran's Revolutionary Guards test-fired several ballistic missiles from silos across the country as part of a military exercise.

ईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड ने अपने सैनिक अभ्यास के अन्तर्गत देश के भीतर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

6. Prime Minister Narendra Modi has adopted Nagepur, a village dominated by backward castes, in his Lok Sabha constituency of Varanasi under the second phase of Saansad Adarsh Gram Yojana (SAGY). In the first phase of SAGY, the PM had adopted Jayapur village in Sevapuri Assembly segment of Varanasi.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के एक और गांव को विकसित करने के लिए गोद लिया है। योजना के दूसरे चरण में पिछड़ी जातियों की बहुलता वाले गांव नागेपुर को चुना गया है। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने इस योजना के पहले चरण में वर्ष 2014 में जयापुर गांव को चुना था।

7. Tata Motors has signed a strategic agreement with Bharat Forge Limited and General Dynamics Land Systems (GDLS) of the US, for the Indian Ministry of Defence (MoD’s) prestigious Future Infantry Combat Vehicle (FICV) program.

वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने रक्षा मंत्रालय के फ्यूचर इन्फेंट्र कॉम्बैट व्हीकल (एफआईसीवी) कार्यक्रम के तहत पहले स्वदेशी युद्धक वाहन के निर्माण के लिए भारत फॉर्ज लिमिटेड एवं जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स (जीडीएलएस) के साथ करार किया है।

8. The Reserve Bank of India (RBI) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) on Supervisory Cooperation and Exchange of Supervisory Information with Bank of Israel.

भारतीय रिजर्व बैंक ने पर्यवेक्षी सहयोग और पर्यवेक्षी सूचना के आदान-प्रदान के लिये इस्राएल के बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

9. Mikaela Shiffrin from the United States won the slalom competition of the Women's Alpine Skiing World Cup in Jasna in the Northern Slovakia.

अमेरिकी की मिकेला शिफरिन ने उत्तरी स्लोवाकिया के जासना में जारी महिला अल्पाइन स्कीइंग विश्व कप की स्लालोम स्पर्धा में स्वर्म पदक हासिल किया है।

Tuesday, March 8, 2016

News Headlines - 08 Mar 2016

1. The sex ratio in Gujarat has come down to 919 in 2011 from 920 in 2001 as against significant increase of 10 points in the national average during this period, according to the Socio-Economic Review for 2015-16 tabled in the State Assembly.

गुजरात में लिंगानुपात की स्थिति और खराब हुई है। राज्य में 2001 में प्रति 1000 पुरूषों के मुकाबले 920 महिलाएं थीं जबकि 2011 में यह संख्या कम होकर 919 रह गई है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर लिंगानुपात औसत में इस अवधि के दौरान 10 अंकों का सुधार हुआ है। राज्य विधानसभा में 2015-16 के लिए हाल में पेश की गई सामाजिक-आर्थिक समीक्षा में यह बात सामने आई है।

2. Former US first lady Nancy Reagan passed away in her Los Angeles. She was 94.

अमेरिकी की पूर्व प्रथम महिला नैंसी रीगन का लॉस एंजेलिस में निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थी।

3. CBDT sets-up a Dedicated Structure for delivery and monitoring of Tax Payer Services in the Income Tax Department.

सीबीडीटी ने आकर विभाग में डिलेवरी तथा करदाता सेवाओं की निगरानी के लिए समर्पित ढांचा बनाया।

4. Noted South Indian actor and popular folk singer Kalabhavan Mani died. He was 94.He won the National Film Award and Kerala State Film Award in 1999 for his performance as Ramu in “Vasanthiyum Lakshmiyum Pinne Njaanum”.

दक्षिण के विख्यात अभिनेता और मशहूर लोक गायक कलाभवन मणि का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उन्हें 1999 में आई फिल्म ‘वसन्तीयम लक्ष्मीयम पिन्नै नजानुम' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

5. Inventor of email, Ray Tomlinson died. He was 74.

आधुनिक ईमेल के आविष्कारक रे टॉमलिनसन का निधन हो गया। वह 74 साल के थे।

6. NASSCOM Foundation has launched the Indian Public Library Movement (IPLM).The IPLM movement will start by reaching out to a million library users at 300 district-level libraries and proving them with community driven services such as computer training classes.

नैसकॉम ने भारतीय सार्वजनिक पुस्तकालय आंदोलन (आईपीएलएम) शुरू किया। अभियान के तहत शुरू में 300 जिला-स्तरीय पुस्तकालयों के 10 लाख पाठकों तक पहुंच बनाई जाएगी और उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी सेवा देकर डिजिटल रूप से कुशल बनाया जाएगा।

7. Zhong Tianshi became China's first world champion in an individual cycling event after beating teammate Lin Junhong in the women's sprint at the Track World Championships.

ट्रैक वर्ल्ड साइकिलिंग चैम्पियनशिप में महिला स्प्रिंट प्रतियोगिता में अपनी साथी लिन जुनहोंग को हराकर झोंग तिआनशी एकल साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली चीन की पहली विश्व चैम्पियन बन गई हैं।

8. Olympic champion Jason Kenny won the men's sprint title at the track cycling world championships.

ओलंपिक चैम्पियन जेसन कैनी ने ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग में 'स्प्रिंट' खिताब हासिल किया।

Monday, March 7, 2016

News Headlines - 07 Mar 2016

1. India and US agree on a joint collaboration in standardisation and improving quality of AYUSH products. The highlight of the discussions was the role of AYUSH in prevention, cure and management of cancer.A MoU is expected to be signed between Ministry of AYUSH and US Health and Human Services Departments in course of time.

भारत और अमेरिका आयुष उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और मानकीकरण के लिये संयुक्त सहयोग करने पर सहमत हुये हैं। विचार-विमर्श का मुख्य आकर्षण, कैंसर के प्रबंधन, रोकथाम और इलाज में आयुष की भूमिका थी।आने वाले समय में आयुष मंत्रालय और अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने की आशा है।

2. Government will digitally connect all Post Offices in rural areas by March 2017. Communications and IT Minister Ravi Shankar Prasad said that Government has approved the Department of Posts' IT Modernisation Project with the objective of modernisation, digitisation and networking of about 1,55,000 Post Offices.

सरकार मार्च 2017 तक ग्रामीण क्षेत्रों में सभी डाकघरों को डिजिटल रूप से जोड़ेगी।संचार और आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार ने और डाक विभाग के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण व नेटवर्किंग के उद्देश्य से लगभग 1,55,000 डाकघरों की नेटवर्किंग के लिये डाक विभाग की 'आईटी आधुनिकीकरण परियोजना' को स्वीकृति दी है।

3. Pat Conroy, the best-selling novelist who wrote tales of his childhood like "The Great Santini" and "The Prince of Tides," died at the age of 70.

पैट कॉनरॉय, सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासकार जिन्होंने अपने बचपन की कहानियाँ जैसे कि "द ग्रेट सैनटिनी" और "द प्रिंसेस ऑफ टाइड्स" लिखीं, का 70 साल की आयु में निधन हो गया।

4. The IMF agreed to include the yuan in its Special Drawing Rights basket after determining that it is "freely usable" ON 1st oct 2016.This move means the renminbi will join the other currencies that are separately identified in the IMF's quarterly survey of foreign exchange reserves: the US dollar, euro, yen, pound sterling, Swiss franc, Australian dollar and Canadian dollar. All other currencies are lumped together.

आईएमएफ ने, 1 अक्टूबर 2016 के बाद युआन के "स्वतंत्र रूप से प्रयोग योग्य" होने का निर्धारण करने के बाद, इसे अपने विशेष आहरण अधिकार में शामिल करने पर सहमत हुआ है।इसका अर्थ यह है कि, रेनमिनबी उन अन्य मुद्राओं के साथ शामिल होगा जिन्हें आईएमएफ के तिमाही विदेशी मुद्रा भंडार सर्वेक्षण में अलग से चिन्हित किया गया है-अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन, पाउंड स्टर्लिंग, स्विस फ्रैंक, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और कनाडाई डॉलर। अन्य सभी मुद्राओं को एक साथ समूहीकृत किया जाता है।

5. A 1981 batch Indian Revenue Service officer, Krishna Saini, assumed office of chairman of Delhi Electricity Regulatory Commission (DERC). He was administered the oaths of secrecy and allegiance to the Constitution by Delhi government's minister for power, Satyendar Jain, at the Delhi Secretariat.

1981 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी, कृष्णा सैनी ने, दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष का पद ग्रहण किया है।उन्हें, दिल्ली सरकार विद्युत मंत्री, सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सचिवालय में गोपनीयता और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।

6. The Advertising Club Madras conferred its Distinguished Service Award on Srinivasan K Swamy, Chairman and Managing Director, R K Swamy BBDO for his outstanding contribution to the advertising industry.

विज्ञापन क्लब मद्रास ने विज्ञापन उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आर के स्वामी बीबीडीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्रीनिवासन के. स्वामी, को विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया है।

7. Bank for Investment and Development of Vietnam, State Bank of India,Taiwan's Sun Commercial Bank and South Korea's Shinhan Bank were granted preliminary licenses, Myanmar's Foreign Bank Licensing Committee said.

म्यांमार के विदेश बैंक की लाइसेंसिंग समिति ने कहा है कि वियतनाम निवेश एवं विकास बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, ताइवान सन कॉमर्शियल बैंक, और दक्षिण कोरिया के शिनहान बैंक को देश में सचालन हेतु प्रारंभिक लाइसेंस दिए गए हैं।

8. Indian-American Sri Srinivasan, who enjoys a substantial support among Republicans, is among the three candidates being vetted by US President Barack Obama as potential nominees for a rare vacancy at the Supreme Court.

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक श्री श्रीनिवासन को जिन्हें रिपब्लिकन के बीच एक पर्याप्त समर्थन प्राप्त है, को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में एक दुर्लभ पद के लिए तीन उम्मीदवारों के बीच संभावित प्रत्याशियों के रूप में देखा जा रहा है।

9. Environment Ministry releases new categorisation of industries:

Industrial Sectors having Pollution Index score of 60 and above- Red category
Industrial Sectors having Pollution Index score of 41 to 59 – Orange category
Industrial Sectors having Pollution Index score of 21 to 40 – Green category
Industrial Sectors having Pollution Index score incl.&upto 20 - White category

पर्यावरण मंत्रालय ने उद्योगों का नया वर्गीकरण जारी किया है:

औद्योगिक क्षेत्र जिनके प्रदूषण सूचकांक 60 या उससे अधिक हैं- लाल श्रेणी
औद्योगिक क्षेत्र जिनके प्रदूषण सूचकांक 41-59 के बीच हैं- नारंगी श्रेणी
औद्योगिक क्षेत्र जिनके प्रदूषण सूचकांक 21 -40 के बीच हैं - हरी श्रेणी
औद्योगिक क्षेत्र जिनके प्रदूषण सूचकांक 20 तक हैं सफेद श्रेणी

10. "China is likely to launch a Mars probe in 2020. After months of flying, the probe is expected to land in Mars at the 100th anniversary of the CPC. If successful, it will be a present from people working in the aerospace field," Ye Peijian, a top official of China's space programme, said.

"चीन द्वारा 2020 तक मंगल ग्रह अभियान प्रक्षेपित किये जाने की संभावना है।उड़ान के महीनों बाद, इस यान के सीपीसी की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगल ग्रह पर उतरने का अनुमान है। चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम के एक शीर्ष अधिकारी, ये पीजियन, ने कहा कि यदि यह प्रोग्राम सफल रहा तो, यह एयरोस्पेस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की ओर से एक उपहार होगा"।